इमरान खान सरकार भ्रष्टाचार से निपटने में विफल : शेख राशिद अहमद

इस्लामाबाद, 27 दिसंबर (हि.स.)। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा है कि देश की सरकार भ्रष्टाचार से निपटने में विफल रही है।

कराची में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि लोग हमें इस स्थिति (बढ़ती महंगाई) के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं लेकिन ये पहले के शासकों के कारण हुआ है। उन्होंने यह बात भी मानी कि देश इस समय गैस संकट से गुजर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के लोगों के पास रोज का खाना पकाने के लिए पर्याप्त गैस नहीं है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लेकर अहमद ने कहा कि वह झूठ बोलकर लंदन गए थे। उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। उन्होंने किसी भी डॉक्टर से कंसल्ट नहीं किया। उन्होंने नवाज शरीफ पर न्यायपालिका पर हमला करने का आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *