लोस अध्यक्ष ओम बिरला असम विस सदस्यों को करेंगे संबोधित

-असम विस के डिजिटल टीवी का करेंगे शुभारंभ

गुवाहाटी, 24 दिसम्बर (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज शुक्रवार को गुवाहाटी में असम विधान सभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे असम विस के केंद्रीय कक्ष में असम विधान सभा के डिजिटल टीवी का अधिकारिक तौर पर शुभारंभ भी करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, असम विस के अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी, असम विस में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया, मंत्रीगण, विस के सदस्य और अन्य सम्मानित व्यक्ति इस समारोह में भाग लेंगे।

लोस अध्यक्ष ओम बिरला गुवाहाटी के पांजाबारी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में ‘प्रतिदिन अचीवर्स अवार्ड्स’ समारोह की अध्यक्षता भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोना मीन और ‘प्रतिदिन ग्रुप’ के चेयरमैन जयंत बरुवा भी उपस्थित रहेंगे। लोस अध्यक्ष आज शाम को ही दिल्ली लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *