Ajay singh: राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में अजय सिंह ने जीता स्वर्ण

ताशकंद, 13 दिसंबर (हि.स.)। भारत के भारोत्तोलक अजय सिंह ने रविवार को ताशकंद में चल रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में पुरुषों के 81 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।



इस जीत के साथ ही, 24 वर्षीय भारतीय भारोत्तोलक ने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधी योग्यता अर्जित की। अजय ने कॉमनवेल्थ मीट में 322 किग्रा (147 किग्रा और 175 किग्रा) का प्रभावशाली भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 147 किग्रा स्नैच के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।



अजय सिंह, जेरेमी लालरिननुंगा और अचिंता शुली के बाद 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले तीसरे भारतीय भारोत्तोलक हैं।



साई मीडिया ट्वीट किया, “भारत ने सीनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2021 में 2 और पदक हासिल किए, जिसमें अजय सिंह ने पुरुषों के 81 किग्रा में 322 किग्रा (147 किग्रा 175 किग्रा) के कुल भारोत्तोलन के साथ स्वर्ण पदक जीता और पोपी हजारिका ने महिलाओं की 59 किग्रा में 189 किग्रा (84 किग्रा 105 किग्रा) की कुल लिफ्ट के साथ रजत पदक जीता।”



कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021 वर्तमान में ताशकंद में 7 से 17 दिसंबर तक वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021 के साथ-साथ आयोजित की जा रही है। कॉमनवेल्थ राष्ट्र होने के नाते भारत दोनों में प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *