पत्रकार जमाल खशोगी हत्याकांड में फ्रांस से संदिग्ध गिरफ्तार

पेरिस, 08 दिसंबर (हि.स.)। फ्रांस की पुलिस ने सउदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी हत्याकांड में मंगलवार को संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस पर सउदी अरब के अधिकारियों ने दावा किया है कि फ्रांस ने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार संदिग्ध नाम खालिद अलोताइबी बताया गया है। पेरिस स्थित सउदी दूतावास ने दावा किया है कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया किया है उसका इस केस से लेना-देना नहीं है। दूतावास ने कहा है कि उसे तत्काल रिहा किया जाए।

सऊदी अरब में सुरक्षा से जुड़े सूत्र ने कहा कि खालिद अलोताइबी देश में रहने वाले लोगों में बहुत ही सामान्य नाम है। जिस अलोताइबी को फ्रांस ने गिरफ्तार किया है, वह वास्तव में सऊदी अरब की जेल में अन्य अभियुक्तों से साथ रह चुका है। इस व्यक्ति को तुर्की से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर सीमा पुलिस ने हिरासत में लिया था। वह पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से रियाद के लिए उड़ान भरने वाला था।

पत्रकार जमाल खशोगी कीहत्या के बाद तुर्की ने कुल 26 वांछित लोगों की एक सूची जारी की थी। इनमें खालिद अलोताइबी का नाम भी शामिल है। अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *