कंटास एयरवेस ने भारत के लिए शुरू की कमर्शियल फ्लाइट

कैनबरा, 6 दिसंबर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया की कंटास एयरवेस ने करीब एक दशक बाद सोमवार को भारत के लिए कमर्शियल फ्लाइट शुरू कर दी।।

सिडनी हवाईअड्डे ने ट्वीट कर कहा कि कंटास एयरवेस ने करीब 10 साल के बाद भारत के लिए कमर्शियल उड़ान की शुरुआत की। पहली फ्लाइट सिडनी से दिल्ली रवाना हुई। यह फ्लाइट बीच में एडिलेड में रुकी और दिल्ली में लैंड हुई। यह एयरलाइन सिडनी से दिल्ली के लिए हफ्ते में तीन फ्लाइट का संचालन करेगा। जनवरी 2022 तक इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *