सोनम कपूर ने भाई हर्षवर्धन कपूर के जन्मदिन पर लिखा प्यार भरा नोट

फिल्म अभिनेता हर्षवर्धन कपूर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी अभिनेत्री बहन सोनम कपूर ने भाई हर्षवर्धन को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की है। इसके साथ ही सोनम ने भाई के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। सोनम ने हर्षवर्धन की बचपन की कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-‘सबसे अच्छा बच्चा, भाई अब एक अद्भुत आदमी बन गया है। मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि आप अपनी प्रतिभा से अपने सपनों को पूरा करें। आपके जन्मदिन पर मैं आपके स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं। आई लव यू भाई।’

सोनम के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस हर्षवर्धन कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हर्षवर्धन कपूर का जन्म 9 नवम्बर 1990 को मुंबई में हुआ था।वह फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हैं।

हर्षवर्धन ने अपन करियर की शुरुआत 2014 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से बतौर सहायक निर्देशक की थी।यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी।इसके बाद हर्षवर्धन ने 2016 में, उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज्या के साथ अपने बॉलीवुड अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2018 में उनकी फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा। फिल्मों के अलावा हर्षवर्धन वेब सीरीज रे में भी शानदार अभिनय करते नजर आये। हर्षवर्धन जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *