झारखंड में सर्वाधिक कोरोना मरीज रांची में, 16 नए केस

रांची, 4 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के सबसे अधिक नए केस राजधानी रांची में मिले हैं। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में राजधानी में 16 नए मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ राज्य में कुल सक्रिय 115 मरीजों में अकेले रांची में मरीजों की संख्या 49 हो गयी है।

संतोष की बात है कि गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। खबर है कि इस दौरान कोरोना से नौ लोग स्वस्थ हुए हैं।

राज्य की राजधानी में रांची में मिले 16 मरीजों के अलावा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो और देवघर एवं रामगढ़ से एक-एक मरीज की पहचान हुई है। राज्य में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 808 गयी है। इनमें से तीन लाख, 43 हजार, 555 मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि इस महामारी से प्रदेश में पांच हजार, 138 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। झारखंड में एक करोड़, 60 लाख, 97 हजार, 523 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *