दीपावली स्पेशल: बॉलीवुड के इन गीतों के बिना अधूरी सी लगती है दीपावली

दीपों का त्यौहार दीपावली आ गया है और पूरे देश में इस त्यौहार को लेकर एक खास उत्साह है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी इस खास त्यौहार के मौके पर कई गीत फिल्माए गये हैं, जिनके बिना दीपावली अधूरी सी लगती है। आज हम अपने पाठकों को बता रहे हैं कुछ ऐसे ही गीतों के बारे में… जो दीपावली के खास त्यौहार पर फिल्माए गये हैं।

दीपावली मनाई सुहानी

साल 1977 में आई फिल्म शिरडी के साईं बाबा का गीत ‘दीपावली मनाई सुहानी’ खास दीपावली के त्यौहार पर ही फिल्माया गया है।आशा भोसले की आवाज में गाया यह गीत आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

जोत से जोत जलाते चलो

साल 1964 में आई फिल्म संत ज्ञानेश्वर का गाना जोत से जोत जलाते चलो भी खास दीपावली के त्यौहार पर फिल्माया गया है, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी ख़ूबसूरत आवाज से सजाया।

आई है दिवाली

साल 2001 में आई फिल्म आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया का गाना आई है दिवाली… के बिना दिवाली अधूरी सी लगती है। इस गाने को उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू,शान और केतकी ने अपनी आवाज में गाया है।

कभी ख़ुशी कभी गम

साल 2001 में आई करण जौहर की फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम का टायटल सांग भी खास दिवाली के त्यौहार पर फिल्माया गया है। इस गीत को आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

हैप्पी दिवाली

साल 2005 में आई फिल्म होम डिलीवरी का गाना हैप्पी दिवाली भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

इन सब के अलावा फिल्म पैसा का गाना दीप जलायेगे, पैरो में बंधन है (मोहब्बतें), ढोल बाजे(हम दिल दे चुकें सनम) आदि गीत भी दीपावली के खास मौके पर सुने जा सकते हैं, तो इस दीपावली आप भी मनाइये दीपावली का खास त्यौहार इन फ़िल्मी गीतों के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *