ओडिशाः 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार 371 नये मामले

भुवनेश्वर, 30 जून (हि.स.)। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3 हजार 371  कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 09 हजार 800 हो गई है।

अभीतक राज्य में  8 लाख 74  हजार 307  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या  31  हजार 422  है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के नये मामलों में से 1  हजार 922 संगरोध से हैं जबकि 1 हजार 449 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30  जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक 530 कोरोना  संक्रमित पाये गये हैं।