झारखंड में कोरोना हो रहा कमजोर, सिर्फ 98 नए मरीज मिले

रांची, 27 जून (हि.स.)। झारखंड में  कोरोना के जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौटने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बहुत दिनों बाद झारखंड में कोरोना के 100 से कम केस आये हैं। पिछले 24 घंटों में  कोरोना के 166 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि रविवार सुबह तक सिर्फ 98 नए केस मिले हैं।  राज्य में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), बोकारो और खूंटी से एक-एक मरीज शामिल हैं।राज्य स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 18, बोकारो से आठ , देवघर से सात, धनबाद से सात, दुमका से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से सात नए मरीज मिले हैं। इसी तरह  गढ़वा से चार, गिरिडीह से दो, गुमला से सात,हजारीबाग से चार, जामताड़ा से दो, खूंटी से चार और कोडरमा से एक नए मरीज की पहचान की गई है। उधर, लातेहार से नौ , लोहरदगा से दो, रामगढ़ से एक, साहेबगंज से दो और सिमडेगा से 12 मरीज मिले हैं। इन नए मरीजों के साथ  कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर तीन लाख, 45 हजार, 259 गयी है। राज्य में अबतक कुल  97 लाख, 84 हजार, 355 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें एक हजार113 सक्रिय मरीज  हैं। कुल तीन लाख, 39 हजार, 036 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 110 मरीजों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.19 प्रतिशत है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 212 है। इस दौरान अस्पतालों से नौ  मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार, 134 पॉजिटिव केस आए , जिनमें 83 हजार, 334 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *