आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 5,674 नए मामले

अमरावती, 19 जून (हि.स.)। आंध्र प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में 1,03,935 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें 5,674 नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर सेे शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटों में 8,014 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। जबकि 45 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें सबसे ज्यादा चित्तूर जिले में 9 मौतें हुईंं। इसके बाद राज्य में कुल मरने वालों की संख्या 12,269 हो गई है। राज्य में वर्तमान में 65,244 सक्रिय मामले हैं।