ओडिशा में कोरोना के 4 हजार 339 नये मरीज

भुवनेश्वर, 14 जून  (हि.स.) । ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 हजार 339  नये मरीजों का पता चला है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8 लाख, 56 हजार, 121 हो गई है। अभी तक राज्य में  7 लाख, 96  हजार, 799 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि  सक्रिय मरीजों की संख्या  55  हजार 923  है।राज्य के सूचना व जन संपर्क विभाग की जानकारी के अनुसार इन  नये मामलों में से 2 हजार 475   संगरोध से हैं, जबकि 1 हजार 864  स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30  जिलों से हैं। इनमें खोर्धा   जिले में सर्वाधिक 700 कोरोना  संक्रमित पाये गये हैं।राज्य के अनुगुल जिले  से 226 तथा  बालेश्वर जिले से  296 संक्रमित मिले हैं। इसी तरह  बरगढ़ से 68, भद्रक 209, बलांगीर  53, बौद्ध 54 , कटक 480, देवगड़ 26 और, ढेंकानाल जिले से 144  संक्रमित मिले हैं।  गजपति जिले से 36, गंजाम से 29 , जगतसिंहपुर से 143, जाजपुर से 207 और झारसुगुडा  जिले से 27 संक्रमितों की पहचान की गई है।  इसी तरह कलाहांडी जिले से 62 संक्रमित मिले हैं, जबकि कंधमाल से 62, केन्द्रापडा से 181 और केन्दुझर से 92  संक्रमितों की पहचान हुई है।राज्य के कोरापुट जिले में 65, मालकानगिरि में 50,  मयुरभंज में 158, नवरंगपुर में 78, नयागढ़ में 149, नूआपडा में 14, और  पुरी जिले में 255  संक्रमित लोग मिले हैं। उधर,  रायगड़ा जिले से 64, संबलपुर से 54,  सोनपुर से 84  संक्रमितों के मिलने की खबर है, जबकि सुंदरगढ़ जिले से 178 नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह स्टेट पूल में  109  कोरोना संक्रमितों की पहचान   की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *