ओडिशा में कोरोना के 4,852 नए मरीज

भुवनेश्वर, 12 जून (हि.स.)। ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,852 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,47,313 हो गई है। अभी तक 7,81,188 मरीज इस बीमारी को मात दे चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 62,515 है।

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने शनिवार को ट्विटर के जरिए बताया कि कोरोना संक्रमण के 4,852 नए मामलों में से 2,765 संगरोध से हैं, जबकि 2,087 लोग स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाए गए लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा   जिले में सर्वाधिक 726 संक्रमित पाए गए हैं।

अनुगुल जिले में 275, बालेश्वर जिले में 320, बरगढ़ जिले में 61, भद्रक जिले में 222, बलांगीर जिले में 31, बौद्ध जिले से 57, कटक जिले से 505, देवगड़ जिले में 20, ढेंकानाल जिले में 150, गजपति जिले में 48, गंजाम जिले में 40, जगतसिंहपुर जिले में 180, जाजपुर जिले में 382, झारसुगुड़ा  जिले में 16, कालाहांडी जिले में 60, कंधमाल जिले में 96, केन्द्रपाड़ा जिले में 287, केन्दुझर जिले में 115, कोरापुट जिले में 88, मलकानगिरि जिले में 58, मयूरभंज जिले में 210, नवरंगपुर जिले में 108, नयागढ़ जिले में 136, नूआपाड़ा जिले में 22, पुरी जिले में 237, रायगड़ा जिले से 105, संबलपुर जिले से 41, सोनपुर से 35, सुंदरगढ़ जिले से 157 नए मामले सामने आए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *