जनस्वास्थ्य के हित में तेलंगाना में लॉकडाउन

हैदराबाद, 01 जून (हि.स.) । पुलिस महानिदेशक महेंदर रेड्डी ने जन सामान्य का आह्वान किया है कि वे लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। यदि उन्होंने नियम तोड़े तो वाहन जब्त किये जाएंगे।
डीजीपी ने  हैदराबाद के विभिन्न ज़ोनों का दौरा किया और लॉकडाउन प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2 बजे के बाद लॉकडाउन का पालन कड़ाई से किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यदि वे नियमों का उल्लंघन कर बाहर निकलेंगे तो उनके वाहन जब्त किये जाएँगे। घरों में रहना उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक है। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य हित में ही लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के नियंत्रण के लिए जनता को सहयोग करना चाहिए। महेंदर रेड्डी ने आगे कहा कि 2 बजे के बाद लॉकडाउन का पालन कड़ाई से करने के लिए राज्यभर में पुलिस को दिशा निर्देश दिये गये हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहनों को रात 9 बजे से सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *