छत्तीसगढ़ में 2 हजार 163 नए कोरोना संक्रमित,32 की मौत

रायपुर , 01 जून  (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में सोमवार देर रात तक 2 हजार 163 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके विपरीत  बीते 24 घंटे में 5 हजार 651 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 32 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13 हजार, 048 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। 2 हजार 163 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 71 हजार, 463 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख, 22 हजार 674 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 35 हजार, 741 हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछली रात तक 5 जिलों में से हर एक में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दुर्ग  से 31, राजनांदगांव  से 40, बालोद  से 80, बेमेतरा  से 22, कबीरधाम से  31, रायपुर  से 136 और धमतरी  से 90 कोरोना जिटिव पाए गये। इसी तरह  बलौदाबाजार  से 101, महासमुंद  से 92, गरियाबंद  से 28, बिलासपुर  से 58, रायगढ़  से 160 और कोरबा  से 59 नए मरीज मिले हैं। राज्य के अन्य जिलों में से जांजगीर-चांपा  से 119, मुंगेली  से 27, जीपीएम  से 56, सरगुजा  से 147, कोरिया  से 69, सूरजपुर  से 185, बलरामपुर  से 103 और जशपुर  से 182 नए मरीजों के मिलने की सूचना है, तो बस्तर  से 83, कोंडागांव  से 54, दंतेवाड़ा  से 54, सुकमा  से 49, कांकेर  से 26, नारायणपुर  से 16 और बीजापुर  से 64 मरीज मिले हैं। अन्य राज्य  से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।