पूर्वोत्तर में कोरोना के नये मरीजों से अधिक हुए स्वस्थ

-112 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 31 मई (हि.स.)।  पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी देखी गयी  है। हालांकि मृतकों की संख्या अभी भी सौ से अधिक दर्ज हो रही है। इन राज्यों में असम के बाद मणिपुर ऐसा जहां पर लगातार दूसरे दिन भी संक्रमितों की सख्या एक हजार से अधिक दर्ज हुई है। वैसे इस बीच संक्रमितों से अधिक संख्या स्वस्थ होने वालों की है। संक्रमण के मामलों में पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले, त्रिपुरा दूसरे व मणिपुर तीसरे स्थान बना हुआ है।

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या छह हजार, 830 है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख, 18 हजार, 354 हो गई है। इनमें पांच लाख, 18 हजार, 922 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल आठ हजार, 592 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं, जो इस दौरान के नये मरीजों से अधिक है। इस समय 91 हजार, 67 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक पांच हजार, 930 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 112 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में तीन हजार, 245 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, छह हजार, 868 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 49 हजार, 773 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच हजार, 690 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 52 हजार, 448 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 300 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 55 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 854 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 50 हजार, 736 हो गई है। इनमें 43 हजार 130 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 722 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सात हजार, 79 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 509 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान नौ मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में एक हजार, 32 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 49 हजार, 882 है जबकि 40 हजार, 607 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 563 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा आठ हजार, 482 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक 793 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 17 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 742 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 35 हजार, 190 हो गई है जबकि 27 हजार, 130 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 974 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल सात हजार, 496 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 564 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 172 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 26 हजार, 950 है जबकि 23 हजार, 52 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 306 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 783 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 115 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 192 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 21 हजार, 563 है। राज्य में कुल 15 हजार, 523 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 109 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, पांच हजार, 49 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 363 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 264 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 15 हजार, 177 हो गई है। इनमें से 10 हजार, 746 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 130 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 969 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 250 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 329 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11 हजार, 988 हो गई है। इनमें से आठ हजार, 961 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 98 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि दो हजार, 761 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 36 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *