शाह ने देशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 26 मई (हि. स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं।

शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा,” समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं। अहिंसा व करुणा की प्रतिमूर्ति भगवान बुद्ध ने अपनी शिक्षा व उपदेशों से सम्पूर्ण विश्व को शांति व सामाजिक समरसता का संदेश देकर मानवजाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *