बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत गंभीर, अस्पताल पहुंचाए गए

कोलकाता, 25 मई (हि.स.)। माकपा के वयोवृद्ध नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत बिगड़ गई है। उन्हें पॉम एवेंयू स्थित आवास से कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। 
पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का मंगलवार की सुबह ऑक्सीजन का स्तर अचानक गिरकर 82 हो गया। ऐसे में डॉक्टर रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। चक्रवात के दौरान कोलकाता की स्थिति और क्या हो, उन्हें अस्पताल ले जाना संभव होगा या नहीं, इस बारे में डॉक्टर सोचकर परेशान थे। बाद में बुद्धदेव भट्टाचार्य को राजी किया गया और उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बुद्धदेव की पत्नी मीरा भट्टाचार्य भी कोरोना से संक्रमित हुई थीं और इसी अस्पताल में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *