पूर्वोत्तर में कोरोना के 8,880 नए मरीज, मरने वालों की संख्या बढ़ी

141 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 25 मई (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण के मामले फिर  बढ़े हैं और  मृतकों की संख्या पांच हजार से अधिक हो चुकी है। असम के बाद मेघालय में मृतकों की संख्या एक दिन में 26 तक पहुंच गयी है। वैसे नगालैंड और मिजोरम में पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। 

पूर्वोत्तर के राज्यों में  गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या आठ हजार, 880 हो गयी है। इनके साथ अब तक संक्रमितों की कुल संख्या पांच लाख 65 हजार, 448 हो गई है। इनमें चार लाख, 69 हजार, 928 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल सात हजार, 805 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 88 हजार, 204 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक पांच हजार, 125 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 141 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में छह हजार, 221 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 75 हजार, 404 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 18 हजार, 585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच हजार 252 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 52 हजार, 649 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 2 हजार, 823 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 84 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 426 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 46 हजार, 522 हो गई है। इनमें 38 हजार 39 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 474 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सात हजार, 998 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 462 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 538 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 44 हजार, 627 है जबकि 37 हजार, 478 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 611 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा छह हजार, 444 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक 705 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 17 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में पिछले 24 घंटों के दौरान 811 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 30 हजार, 492 हो गई है जबकि 22 हजार, 221 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 679 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल सात हजार, 788 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 483 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 26 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 480 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 24 हजार, 573 है जबकि 21 हजार, 344 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 248 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 127 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 102 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 191 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 20 हजार, 259 है। राज्य में कुल 14 हजार, 637 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 137 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 726 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 285 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 101 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 13 हजार, 239 हो गई है। इनमें से नौ हजार, 605 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 224 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 192 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 232 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 112 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10 हजार, 332 हो गई है। इनमें से आठ हजार, 19 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 180 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि दो हजार, 280 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *