पूर्वोत्तर में कोरोना के मरीज हुए कुछ कम, 9, 851 नए मामले

133 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 23 मई (हि.स.)। पूर्वोत्तर में भी कोविड-19 के मामलों की रफ्तार पर मामूली ब्रेक लगती नजर आ रही है। हालांकि, मेघालय में एक बार फिर से एक हजार से अधिक नये संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इस बीच पूर्वोत्तर में 7 हजार,037 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज असम के हैं। दूसरी ओर, असम के बाद एक दिन में सबसे अधिक 21 मौत मेघालय में  हुई है। 

पूर्वोत्तर के प्रदेशों में 24 घंटों के दौरान  9 हजार, 851 नए संक्रमित मिले हैं। इनके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 49 हजार 572 हो गई है। इनमें 4 लाख, 54 हजार, 180 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 7 हजार, 37 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 86 हजार, 360 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 4 हजार, 848 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 133 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में 5 हजार, 980 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख, 65 हजार, 620 पहुंच गई है, जबकि 3 लाख, 7 हजार, 548 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार 659 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 54 हजार, 58 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 2 हजार, 667 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 79 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 864 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 45 हजार, 220 हो गई है। इनमें 37 हजार 369 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 332 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 7 हजार 374 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 454 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 757 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इनके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 43 हजार, 322 है जबकि 36 हजार, 258 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1 हजार, 652 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 6 हजार 390 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 674 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 1 हजार, 123 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28 हजार, 878 हो गई है जबकि 20 हजार, 989 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 509 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 7 हजार 454 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 435 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 21 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 314 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 23 हजार, 867 है जबकि 20 हजार, 836 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 291 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 936 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 95 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 252 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 845 है। राज्य में कुल 14 हजार, 363 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 214 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 4 हजार 607  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 271 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 287 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 814 हो गई है। इनमें से 9 हजार, 183 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 267 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3 हजार 200 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 221 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सिक्किम में  एक मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 274 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इनके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10 हजार, 06 हो गई है। इनमें से 7 हजार, 634 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 113 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2 हजार 341 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 31 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक  मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *