समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों की सशक्त आवाज थे विजय कश्यप : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 19 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों की सशक्त आवाज थे। 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर चरथावल से भाजपा विधायक विजय कश्यप का मंगलवार को कोरोना से निधन हो गया। वह पिछले 20 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

राष्ट्रपति कोविंद ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन से व्यथित हूं। वे, समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों की सशक्त आवाज थे और प्रदेश के विकास एवं प्रगति के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे। उनके शोकाकुल परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहन शोक संवेदनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *