जेनिफर लोपेज का एक्स मंगेतर बेन अफ्लेक संग हुआ पैचअप..!

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर व एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज इन दिनों एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में जेनिफर लोपेज का उनके मंगेतर और अमेरिका के जाने -माने बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रॉड्रिग्ज के साथ ब्रेअकप हो गया है। दोनों एक -दूसरे के साथ 2017 से रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। एलेक्स रॉड्रिग्ज से ब्रेकअप के बाद जेनिफर लोपेज एक बार फिर से अपने एक्स मंगेतर बेन अफ्लेक के साथ स्पॉट की गईं हैं और दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ भी देखा जा रहा है। जेनिफर लोपेज और बेन अफेक्स 2002 में ‘गिग्लि ‘ की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। इसके बाद दोनों एक- दूसरे को डेट करने लगे और जल्द ही दोनों ने सगाई कर ली। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और 2004 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब इतने लम्बे समय बाद दोनों को कई जगह पर एक साथ देखा जाना इस बात का इशारा कर रहा है कि दोनों फिर से होने की तैयारी में हैं। हालांकि, दोनों ने अभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन फैंस का मानना है कि दोनों ने पैचअप कर लिया है और जल्द ही शादी भी कर सकते है।
जेनिफर लोपेज की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1997 में ओजानी नोआ से शादी की थी, लेकिन शादी के एक साल बाद साल 1998 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2001 में जेनिफर ने क्रिस जड से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया और साल 2003 में तलाक हो गया। इसके बाद जेनिफर ने 2004 में मार्क एंथोनी से शादी कर ली और जुड़वां बच्चों की माँ बनी। मार्क एंथोनी के साथ जेनिफर का रिश्ता लगभग 10 साल तक चला इसके बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इस दौरान जेनिफर अभिनेता बेन अफ्लेकऔर एलेक्स रॉड्रिग्ज के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *