नई दिल्ली, 16 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गणितज्ञ प्रो. एम एस नरसिम्हन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने गणित से परे अपने काम के लिए एक पहचान बनाई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “प्रोफेसर एम. एस. नरसिम्हन को एक अनुकरणीय गणितज्ञ के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने दुनिया भर में अभूतपूर्व प्रभाव डाला। उन्होंने गणित से परे अपने काम के लिए भी एक पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार तथा मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने भी ट्विटर पर शोक संदेश में लिखा, प्रो. एम.एस. नरसिम्हन के निधन से दुख हुआ। वह एक महान गणितज्ञ थे और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में किंग फैसल अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय के रूप में याद किया जाएगा। उनके परिवार तथा मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।