सुकमा : आगजनी मामले में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार

सुकमा, 16 मई (हि.स.)। जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सात वाहनों में आगजनी करने वाले दो नक्सलियों मड़कम दुला और मड़कम हूंगा को पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सीआरपीएफ 50, 219 बटालियन और जिला पुलिस बल की एक संयुक्त पार्टी ग्राम कुरतिपारा और कोत्ताचेरु के आसपास सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान गांव के पास स्थित जंगल में जवानों को देखकर दो संदेही छुपने और भागने की कोशिश करने लगे। जवानों द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया, जहां पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मड़कम दुला और मड़कम हूंगा निवासी कुरतिपारा, कोत्ताचेरु बताया। गिरफ्तार युवकों ने जवानों को बताया कि वह दोनों नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में काम करते हैं।