चीन : वुहान और शेंगजे में एक के बाद एक बवंडर, 10 लोगों की मौत हुई

बीजिंग, 15 मई (हि.स.)। पूर्वी और मध्य चीन में एक के बाद एक बवंडर (टोर्नाडो) के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 300 अन्य घायल भा हुए हैं। शनिवार को स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

स्थानीय मीडिया की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि छह लोगों की मौत वुहान में जबकि चार लोगों की मौत शेंगजे नगर में हुई है।

सबसे पहले शेंगजे प्रांत में शुक्रवार शाम 7 बजे बंवडर के कारण कुछ कारखानो की इमारतें और बिजली की सुविधाएं नष्ट हो गईं। यहां पर चार लोगों की मौत हुई जबकि 149 लोग घायल हो गए। शेंगजे प्रांत शंघाई के पूर्वी तट के पास स्थित है।इसके बाद रात 8:40 मिनट पर वुहान में बवंडर आने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। साथ ही 218 लोग घायल हो गए। बवंडर के कारण 24 घर नषेट हो गए और इससे 26,600 लोग प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा निर्माणधीन इमारतों को भी नुकसान हुआ है और गो क्रेन भी नष्ट हो गईं। पावर लाइन के प्रभावित होने से बिजली भी चली गई। घटनास्थल से ली गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि राहतकार्य में लगे लोग मलबे में से छानबीन कर रहे हैं और एक कारखाने में मजदूर मेटल के ढेर को साफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *