कोरोना मुक्त होने के बाद अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने फैंस को बताया, कैसे करें ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल

अभिनेत्री पूजा हेगड़े कोरोना महामारी को मात देते हुए हाल ही में  इससे मुक्त हुई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये फैंस को अपने कोरोना फ्री होने की जानकारी दी थी। वहीं अब अभिनेत्री ने इस मुश्किल दौर में इस भयावह महामारी का सामना कर रहे लोगों के साथ ही अपने तमाम फैंस को ऑक्सीमीटर के सही इस्तेमाल के बारे में बताया है। अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए ऑक्सीमीटर इस्तेमाल करने की सही जानकारी दी है। इस वीडियो से उन लोगों को बहुत मदद मिलेगी, जिन्हें ऑक्सीमीटर का सही इस्तेमाल नहीं पता है। वीडियो शेयर कर पूजा हेगड़े ने बताया है कि खुद उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं थी। इसके बारे में उन्हें डॉक्टर ने समझाया था। अब ये जानकारी वो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। 

पूजा हेगड़े के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *