लखनऊ : राजभवन के सामने अवैध तरीके से चल रहे हुक्काबार में पुलिस का छापा, 16 गिरफ्तार

लखनऊ, 13 मई (हि.स.)।  कोरोना महामारी को लेकर पूरे प्रदेश में 17 मई तक आंशिक कर्फ्यू लगा हुआ है। बावजूद इसके राजधानी लखनऊ में अवैध तरीके हुक्काबार संचालित हो रहा था। बुधवार की देर रात सूचना पर हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर हुक्काबार से 16 लोगों को पकड़ा है। यहां से हुक्का भी बरामद हुआ। हजरतगंज थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि राजभवन के सामने एम्परर बीफ कैफे पर छापेमारी की। पुलिस ने यहां से 16 लोगों को पकड़ा है, जिनके नाम सलमान, फैजान, मो. सलमान, मोसीन कमाल,सादाब, स्वेत कुरैसी, मो. वकार, चांद अली, एजाज रसूल, मो. सलमान, उस्मान,सूरज, वरुण अवस्थी, मो. वासिद, मो. इनाम और मो. सलमान है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हुक्के, फ्लेवर और लग्जरी कार बरामद हुई है। यह बार मो. फैजी सिदद्की का है, जो कोरोना महामारी में लगे आंशिक कर्फ्यू के बावजूद खोल रखा था। लोगों को यहां पर बैठाकर हुक्का पिलाता था। 

थाना प्रभारी ने बताया कि इन सभी के खिलाफ माहमारी एक्ट और लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *