झारखंड में कोरोना के 8331 मरीज हुए स्वस्थ, 4362 नए केस मिले

13/05/2021रांची, 13 मई (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के 8331 मरीज स्वस्थ हुए है। गुरुवार को अबतक 4362 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना से 97 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 19, बोकारो से आठ, देवघर से तीन, धनबाद से नौ , दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 18, गढ़वा से चार, गिरिडीह से छह, हजारीबाग से तीन, जामताड़ा से दो, खूंटी से दो, कोडरमा से दो, लातेहार से तीन, लोहरदगा से दो, पलामू से तीन, रामगढ़ से पांच , सरायकेला से तीन , सिमडेगा के एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से तीन मरीज शामिल है।किस जिले से कितने केस मिलेस्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 658,बोकारो से 142,चतरा से267,,देवघर से 137,धनबाद से 160, दुमका से 57,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 489,गढ़वा से128, गिरिडीह से 105, गोड्डा से 85,गुमला से110,हजारीबाग से 434 ,जामताड़ा से 110,खूंटी से 135,कोडरमा से 143 ,लातेहार से 137,लोहरदगा से, 62,पाकुड़ से छह, पलामू से302 ,रामगढ़ से 271,साहेबगंज से 34,सरायकेला से58 , सिमडेगा से 116और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 216 मरीज मिले है।
कुल कोविड-19 का मामला अब 301257राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 301257 हो गया हैं। इनमें 50467 सक्रिय केस हैं। जबकि 246608 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4182 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 81.85प्रतिशत है।
रांची से कोरोना के 658 नए केस
रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 658 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में कोरोना से 19 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 14886 है। 2020 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 79985 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 63793 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *