झारखंड में कोरोना के 7531 मरीज हुए स्वस्थ, 4365 नए केस मिले

12/05/2021
 रांची, 12 मई (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के 7531 मरीज स्वस्थ हुए है। बुधवार को अब तक 4365 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं।

कोरोना से 103 की हुई मौत
 राज्य में कोरोना से 103 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 36, बोकारो से आठ, देवघर से दो, धनबाद से दस , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 14, गढ़वा से तीन, गिरिडीह से तीन, हजारीबाग से दो , जामताड़ा से एक, खूंटी से दो, कोडरमा से दो, लातेहार से एक, लोहरदगा से चार, पलामू से चार, रामगढ़ से चार , सरायकेला से तीन , सिमडेगा के एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) के तीन मरीज हैं। 
किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 583, बोकारो से 294, चतरा से45 ,देवघर से 133,धनबाद से 184, दुमका से 37,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 530,गढ़वा से69, गिरिडीह से 133, गोड्डा से 66,गुमला से181,हजारीबाग से 392 ,जामताड़ा से 83,खूंटी से 122,कोडरमा से 121 ,लातेहार से 87,लोहरदगा से, 118,पाकुड़ से 235, पलामू से384 ,रामगढ़ से 172,साहेबगंज से 31,सरायकेला से59 , सिमडेगा से 79और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 227 मरीज मिले है। 
कुल कोविड-19 का मामला अब 296895
 राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 296895 हो गया हैं। इनमें 54533 सक्रिय केस हैं, जबकि 238277 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4085 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 80.25प्रतिशत है। 
रांची से मिले 578 कोरोना के नए केस
राजधानी रांची के पिछले 24 घंटों में कोरोना के 578 नए केस मिले हैं, जबकि कोरोना से जिले में 26 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 16267 है।2169 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 79327 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 61773 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *