कांग्रेस व एआईयूडीएफ ने असम के मनोनीत सीएम डॉ विस्वा शर्मा को दी बधाई

गुवाहाटी, 10 मई (हि.स.)। विपक्षी पार्टी कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने असम के मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा को शुभकामनाएं दीं है। दोनों दलों ने उम्मीद जताई कि असम उनके कार्यकाल में देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक बन जाएगा।

 सात दिनों की अटकलों को समाप्त करते  हुए आठवें दिन रविवार को डॉ. विस्व शर्मा को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया।  राज्य में लगातार दूसरी बार भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसा करने वाली वह पहली गैर कांग्रेसी सरकार होगी।

असम के अगले मुख्यमंत्री चुने जाने पर डॉ हिमंत विश्वशर्मा को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि असम को भारत के सबसे विकसित राज्यों में से एक बनाने के लिए हमारा एकमात्र विजन होना चाहिए। उन्होंने डॉ हिमंत को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

वहीं एआईयूडीएफ प्रमुख व सांसद बदरुद्दीन अजमल ने भाजपा के विधायक दल के नेता चुने जाने पर एनडीए की तर्ज पर बने पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक डॉ. विस्वा शर्मा को बधाई दी है।

कांग्रेस ने भी एआईयूडीएफ और कई अन्य दलों के साथ “महागठबंधन” बनाकर चुनाव लड़ा था। वह गठबंधन सफल नहीं हो सका,  हालांकि, इस बार के चुनाव में कांग्रेस व एआईयूडीएफ की कुछ सीटें जरूर बढ़ी हैं।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन ने 75 सीटें हासिल की हैं। भाजपा को 60 सीटें मिली हैं, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) को 09 और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को 06 सीटें मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *