पूर्वोत्तर में 7824 नए कोरोना संक्रमित, 3713 हुए स्वस्थ

-पूर्वोत्तर में 94 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 09 मई (हि.स.)।  पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम कोरोना संक्रमण के मामले में पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान अब तक के सर्वाधिक 7 हजार, 824 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 33 हजार, 385 हो गई है। इनमें 3 लाख, 73 हजार, 225 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 3 हजार 713 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 54 हजार, 959 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 3 हजार, 080 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 94 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में 5 हजार, 756 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 89 हजार, 069 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 49 हजार, 295 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 3 हजार 053 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 36 हजार, 799 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 628 मरीजों की मौत हो गई है। इस राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 50 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 259 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 37 हजार, 205 हो गई है। इनमें 34 हजार 212 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2 हजार 568 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 402 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

मणिपुर में 442 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 34 हजार, 775 है जबकि 30 हजार, 463 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 85 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 3 हजार 851 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 461 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 244 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20 हजार, 048 है जबकि 17 हजार, 983 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 135 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश में कुल 2 हजार 005 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 60 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 375 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 19 हजार, 302 हो गई है जबकि 16 हजार, 414 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 152 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 678 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 210 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 333 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 15 हजार, 913 है। राज्य में कुल 12 हजार, 559 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 711 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 137 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 200 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 9 हजार, 691 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 753 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 65 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 528 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 165 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 215 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7 हजार, 382 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 546 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 87 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1 हजार 819 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *