झारखंड में कोरोना के 6899 नए केस, 5614 हुए ठीक

रांची, 04 मई (हि.स.)। झारखंड में कोरोना संक्रमितों और मौत का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 6899 नये मामले मिले हैं। इस दौरान 5614 मरीज ठीक हुए हैं।
कोरोना से 129 मरीजों की मौतराज्य में कोरोना से 129 मरीजों की मौत हो गयी है। मृतकों में रांची से 38, देवघर से चार, धनबाद से 12, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 22, गढ़वा से तीन, गिरिडीह से चार, गोड्डा से तीन, गुमला से एक, हजारीबाग से छह, जामताड़ा से चार, खूंटी से चार, कोडरमा से तीन, लातेहार से तीन, लोहरदगा से दो, पाकुड़ से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से सात, सरायकेला से एक, सिमडेगा के सात और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज शामिल है। 

किस जिले से कितने केस मिलेस्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 977, बोकारो से 397, चतरा से 242, देवघर से 185, धनबाद से 130, दुमका से 122, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 731, गढ़वा से 61, गिरिडीह से 271, गोड्डा से 257, गुमला से 363, हजारीबाग से 944, जामताड़ा से 146, खूंटी से 206, कोडरमा से 280, लातेहार से 245, लोहरदगा से 105, पाकुड़ से 110, पलामू से 178, रामगढ़ से 410, साहेबगंज से 49, सरायकेला से 140, सिमडेगा से 128 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 222 मरीज मिले हैं।
कुल कोविड-19 का मामला अब 251371
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 251371 हो गया है। इनमें 59675 सक्रिय केस हैं। जबकि 188623 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 3073 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 75.03 प्रतिशत है।

रांची में कोरोना के 977 नए केसराजधानी रांची में कोरोना के 977 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19,344 है। 1027 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 70,872 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 50,667 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *