झारखंड के मधुपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आगे

देवघर 02 मई(हि. स.)।मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के पहले राउंड की गिनती पूरी होने तक भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी हफीज़ल हुसैन से लगभग 3 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर रहने वाले  हजीजुल हुसैन  हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री हैं। प्रथम राउंड की समाप्ति तक प्रत्याशियों को मिले मत निम्नवत हैं- पहला राउंड पूर्ण* = 1. गंगा नारायण:-5859 (बीजेपी) 2. हफीजुल हसन:- 2981 (जेएमएम) 3.अशोक कुमार ठाकुर:- 178 (निर्दलीय) 4.उत्तम कुमार यादव:- 95 (निर्दलीय) 5.किशन कुमार बथवाल:- 69(निर्दलीय) 6.राजेन्द्र कुमार:-152 (निर्दलीय) 7. नोटा:- 366 ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *