झारखंड में कोरोना के 6323 नए केस, 159 मरीजों की मौत

रांची, 02 मई (हि.स.)। झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमितों और मौत का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। रविवार को अबतक 6323 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 4770 मरीज ठीक हुए हैं।

कोरोना से 159 लोगों की मौतराज्य में कोरोना से 159 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 45, बोकारो से चार, चतरा से तीन, देवघर से एक, धनबाद से 12, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 38, गढ़वा से छह, गिरिडीह से चार, गोड्डा से छह , हजारीबाग से तीन, जामताड़ा से चार, खूंटी से तीन, कोडरमा से पांच, लातेहार से एक, लोहरदगा से दो, पलामू से तीन, रामगढ़ से सात, साहेबगंज से एक, सरायकेला से चार, सिमडेगा से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से चार मरीज शामिल हैं। 

किस जिले से कितने केसस्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1377,बोकारो से 325,चतरा से 471, देवघर से 217,धनबाद से 234, दुमका से 55, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 974, गढ़वा से 90 ,गिरिडीह से 170,  गोड्डा से 113, गुमला से 186, हजारीबाग से 390, जामताड़ा से 127, खूंटी से 87, कोडरमा से 250, लातेहार से 204 ,लोहरदगा से 143, पाकुड़ से 15, पलामू से 95, रामगढ़ से 283, साहेबगंज से 44, सरायकेला से 96, सिमडेगा से 114 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 263 मरीज मिले हैं।
कुल कोविड-19 का मामला अब 239734
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 239734 हो गया हैं। इनमें 58437 सक्रिय केस हैं। जबकि 178468 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 2829 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 74.44 प्रतिशत है। 

रांची में कोरोना के 1377 नए केस 
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1377 नए केस सामने आए हैं। जबकि कोरोना से 45 लोगों की मौत हुई हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20,079 हैं। 606 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 70,359 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 49,454 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *