गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। असम सरकार प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपित अमृतप्रभा महंत और संदीपन गर्ग को मिली जमानत को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने आज संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
गुप्ता के बयान के अनुसार, राज्य सरकार दोनों आरोपितों को जमानत दिए जाने के फैसले के खिलाफ देश की सर्वोच्च अदालत में अपील करने की तैयारी कर रही है। जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े इस बहुचर्चित मामले पर असम में लगातार लोगों की नजर बनी हुई है।
एसआईटी प्रमुख की इस टिप्पणी से संकेत मिलता है कि राज्य सरकार दोनों आरोपितों को मिली कानूनी राहत को चुनौती देने के लिए आगे की न्यायिक कार्रवाई करेगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तारीख और प्रस्तावित कानूनी प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
———–
