नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला टीम गोल्फ को रजत पदक जीतने पर अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर कहा कि तीनों खिलाड़ियों की सफलता खेल के प्रति उनके दृढ़ संकल्प और जुनून को दर्शाती है। उन्होंने अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर के निरंतर सफलता की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने महिला टीम गोल्फ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
