भुवनेश्वर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 2026 एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों के लिए 11-11 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के लिए 5.5-5.5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है ।
मुख्यमंत्री ने टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम की इस उपलब्धि से देश का गौरव बढ़ा है।
ओडिशा सरकार ने भारतीय हॉकी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सहयोग करती रहेगी।
