30 सितंबर की तारीख भारत के इतिहास में कई दर्दनाक और महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी रही है। वर्ष 1993 में इसी दिन महाराष्ट्र के लातूर में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में करीब 10,000 लोगों की मौत हुई थी। उस समय सामने आई कुछ अपुष्ट खबरों में मृतकों की संख्या 28,000 तक बताए जाने का भी दावा किया गया था। भूकंप का केंद्र जबलपुर से करीब 350 मील दक्षिण-पश्चिम में बताया गया था। इस त्रासदी में बड़ी संख्या में मकान और अन्य इमारतें ढह गई थीं, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए।
इसके अलावा 30 सितंबर 2020 को अयोध्या में 06 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने से जुड़े आपराधिक मामले में भी महत्वपूर्ण फैसला आया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।
अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और सतीश प्रधान समेत कुल 32 आरोपियों को बरी किया था।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1681 – नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1687 – औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया।
1841 – अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने ‘स्टेप्लर’ का पेटेंट कराया।
1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
1882 – एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।
1895 – लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान खलील ने शिक्षा आरंभ की।
1898 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।
1929 – मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।
1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
1958 – फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
1984 – उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।
1993 – भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
2001 – इजराइल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
2001 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन।
2002 – पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा।
2002 – चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
2003 – विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2004 – चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।
2005 – समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
2007 – परवेज मुशर्रफ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों-विधायकों ने त्यागपत्र दिया।
2007 – संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।
2007 – पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
2009 – प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।
जन्म
1837 – पंडित श्रद्धाराम शर्मा- हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।
1861- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।
1893 – वी. पी. मेनन – भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे।
1894 – आर. आर. दिवाकर – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1900 – एम. सी. छागला – प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे।
1922 – ऋषिकेश मुखर्जी- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक।
1934 – राज कुमार डोरेन्द्र सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।
1952 – डेरेल हेयर – ऑस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर।
1962 – शान- भारतीय गायक।
1970 – दीपा मलिक – भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी।
निधन
1914 – अल्ताफ हुसैन हाली – अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।
1943 – रामानन्द चैटर्जी – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
1955 – जेम्स डीन- हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता।
1994 – सुमित्रा कुमारी सिन्हा – भारतीय कवियित्री एवं लेखिका
2001 – माधवराव सिंधिया – प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।
2009 – राव वीरेन्द्र सिंह – हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
2017 – यूसुफ शेख – भारतीय प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार थे।
महत्वपूर्ण अवसर
- अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस।
