गुवाहाटी, 29 सितंबर (हि.स.)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से एक दिन पहले मंगलवार काे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मंगलवार को गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
गंभीर का कामाख्या मंदिर का दौरा बुधवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले हुआ। दोनों टीमें तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले के लिए गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं।
भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में जीत दर्ज कर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है। दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
