धार्मिक रीति-रिवाज के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

अगरतला, 18 सितंबर: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बोधजंगनगर स्थित टीएसआर की दूसरी बटालियन के जवानों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया।

आज देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जा रही है। पूरे देश के साथ-साथ त्रिपुरा में भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इसी क्रम में बोधजंगनगर स्थित टीएसआर की दूसरी बटालियन के जवानों ने भी धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया।

पूजा के बाद टीएसआर जवानों के विभिन्न प्रकार के औजारों और हथियारों की भी विधिवत पूजा की गई। इस दौरान जवानों ने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की कि उनके हथियारों का इस्तेमाल सही समय पर सही उद्देश्य के लिए हो और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर सकें।

Leave a Reply