कंचनपुर में 9,500 याबा टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार

अगरतला, 1 सितंबर: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स ने कंचनपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में उत्तर त्रिपुरा के कंचनपुर इलाके से करीब 38 लाख रुपये मूल्य की 9,500 याबा टैबलेट बरामद कीं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल किए जाने के संदेह में एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

असम राइफल्स के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 31 अगस्त को यह संयुक्त अभियान चलाया गया। कंचनपुर के सामान्य क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में याबा टैबलेट बरामद की गईं।

गिरफ्तार व्यक्ति, बरामद मादक पदार्थ और जब्त मोटरसाइकिल को आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए कंचनपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए असम राइफल्स द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। हाल के दिनों में त्रिपुरा में याबा तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों ने कई अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

Leave a Reply