गृह मंत्री अमित शाह ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर नई दिल्ली में संतों और भक्तों को संबोधित किया

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नवकार महामंत्र जैन धर्म के साथ-साथ संपूर्ण मानव समाज के लिए शांति और आध्यात्मिकता अपनाने का एक शक्तिशाली माध्यम है। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में संतों और भक्तों को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि भारत अनेक समुदायों और धर्मों का घर है। उन्होंने कहा कि यह मंत्र जीवन शक्ति प्रदान करता है और चेतना को जागृत करता है। श्री शाह ने जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन को दिल्ली से विश्व कल्याण के लिए शांतिपूर्ण नवकार मंत्र का जाप करने के लिए बधाई दी।

Leave a Reply