भारत प्रौद्योगिकी आधारित जैविक कृषि के नए चरण में प्रवेश को तैयार: नितिन गडकरी

नई दिल्ली, 30 मार्च: सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत अब प्रौद्योगिकी आधारित जैविक कृषि के एक नए चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि देश कृषि दक्षता और स्थिरता में सुधार के लिए आधुनिक नवाचारों को बड़े पैमाने पर अपनाएगा।

आज नई दिल्ली में किसान कुंभ को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने बताया कि आगामी चरण में उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने के लिए ए.आई उपग्रह निगरानी और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों के उपयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

श्री गडकरी ने जैविक उपज के लिए किसानों को बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने के लिए बाजार प्रणालियों को मजबूत करने के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने इस आयोजन में 2 हजार महिला किसानों की भागीदारी को एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Reply