नई दिल्ली, 30 मार्च: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना- ईसीएमएस के अन्तर्गत 61 हजार करोड़ रुपये की कुल 75 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने ईसीएमएस के तहत आवेदनों के अगले चरण की मंजूरी को भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से लगभग 61 हजार करोड़ रुपये के निवेश और देश में लगभग 65 हजार प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
2026-03-30
