केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सुरक्षा संबंधी चूक और आर्थिक संकट का आरोप लगाया

नई दिल्ली, 28 मार्च: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सुरक्षा संबंधी चूक और आर्थिक संकट का आरोप लगाया। उन्होंने ममता बनर्जी की अवैध प्रवासियों को खुश करने की नीति के कारण पश्चिम बंगाल के मजदूरों की कम मजदूरी और दयनीय स्थिति को भी उजागर किया।

श्री अमित शाह आज कोलकाता में जोनोगोनर चार्जशीट कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्ष के दमन और कुशासन को उजागर करने वाले एक दस्तावेज का अनावरण करने के बाद मीडिया को संबोधित किया। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण मुद्दे पर श्री शाह ने निर्वाचन आयोग पर हमले के लिए ममता बनर्जी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कहीं भी अदालतों को हस्तक्षेप करने या न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। श्री अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके और केरल में वामपंथी सत्ता होने बावजूद विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया शांतिपूर्व संपन्न हुई। राजनीतिक हिंसा के मुद्दे पर श्री शाह ने बताया कि पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के प्रति निष्ठा रखने के कारण 300 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से अधिकांश भारतीय जनता पार्टी के समर्थक थे।

Leave a Reply