नई दिल्ली, 27 मार्च: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ऊर्जा और कृषि, धातुओं तथा कच्चे माल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और इनकी आपूर्ति में संकट से 140 करोड़ भारतीयों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण और त्वरित प्रतिक्रियाओं की सराहना की है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जयशंकर ने कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10 रूपये प्रति लीटर की कटौती से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि डीजल पर 21 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर और विमानन ईंधन पर 29 रूपये 50 पैसे प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाने से घरेलू स्तर पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार के नागरिक प्रथम दृष्टिकोण का हिस्सा है।
