प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द‍ेशवासियों को चैत्र नवरात्रि और नवसंवत्‍सर की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द‍ेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया संदेश में सभी के लिए सुख, सौभाग्य, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्री मोदी ने शक्ति स्‍वरूपा मां दुर्गा से विकसित भारत के प्रति राष्ट्र के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नवसंवत्‍सर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पेास्‍ट में प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि नया वर्ष हर किसी के जीवन में साहस, आत्‍मविश्‍वास और सेवा की भावना को और मजबूत करे। श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि नया साल राष्‍ट्र निर्माण के लिए देश के सामूहिक प्रयासों को नई गति प्रदान करेगा। उन्‍होंने सभी के लिए असीम प्रसन्‍नता, सफलता और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना भी की।

Leave a Reply