मौसम विभाग ने कई राज्यों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के साथ तूफान आने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के साथ तूफान आने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान झारखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Leave a Reply