नईदिल्ली, 14 मार्च : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति 12 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक और 8 छात्रों को स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान करेंगे। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुल 524 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। राज्यपाल कविंदर गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
2026-03-14
