भारत के विकास की गाथा, अब महिला-प्रधान विकास की ओर बढ़ रही है: पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित, शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से, भारत के विकसित राष्‍ट्र बनने का सपना साकार होगा। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के एक लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के विकास की गाथा, अब महिला-प्रधान विकास की ओर बढ़ रही है।

अपने लेख में श्री प्रधान ने कहा कि भारत की महिलाएं अब अर्थव्यवस्था की नेता बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का उद्देश्‍य ऐसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

Leave a Reply